19 Apr 2024, 07:37:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस एक्ट्रेस के प्‍यार में प्रभु देवा ने तोड़ा अपना घर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2019 2:06PM | Updated Date: Mar 28 2019 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साउथ इंड्रस्टी के जाने माने चेहरों में से एक प्रभुदेवा बॉलीवुड में भी अपने डांस के लिए जाने जाते है, प्रभु देवा को सबसे पहले उनके डांस के लिए जाना जाता था लेकिन आज के समय में बॉलीवुड का शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र होगा जिसमे प्रभुदेवा सक्रीय नहीं हों, प्रभुदेवा को आपने बॉलीवुड के कई फिल्मो में अभिनय करते हुए भी देखा होगा, इसके अलावा प्रभुदेवा काफी फिल्मो का निर्देशन भी कर चुके हैं।
 
प्रभुदेवा एक बेहतरीन डांसर ही नहीं बल्कि एक्टर-डायरेक्टर भी हैं। उनका फिल्मी करियर जितना सफल रहा है उनकी पर्सनल लाइफ में उतनी ही दिक्कतें रहीं। उन्होंने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया है। प्रभु देवा के पर्सनल लाइफ काफी विवादों से भरी हुई हैं, आज हम आपको उस अभिनेत्री के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं, जिसके वजह से प्रभुदेवा की शादी टूट गयी थी। हमेशा लाइमलाइट से दूर रहने वाले प्रभु एक लड़की की वजह से सुर्खियों में आ गए थे।
 
प्रभुदेवा पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन साउथ की एक्ट्रैस नयनतारा ने प्रभुदेवा से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपनाया था। साउथ की हॉट एक्ट्रेस नयनतारा मूल रूप से ईसाई थीं। जिसकी वजह से उनकी पत्नी के बीच रिश्ते टूटने की कगार पर आ गया था। प्रभुदेवा के लिए उनके प्यार का आलम ये था की उन्होंने अपना इसाई धर्म भी छोड़ दिया था, और हिन्दू धर्म को अपना लिया था, बताया जाता है की प्रभु देवा और नयनतारा काफी दिनों तक लिव इन में थे।
 
प्रभुदेवा की पत्नी को जब इन दोनों के प्यार के बारे में पता चला तो उन्होंने इस पर कड़ी आपति जताई और साल 2010 में फैमिली कोर्ट में पिटीसन डाल दी, और प्रभुदेवा के उपर नयन तारा से दूर रहने के लिए दबाव भी बनाना शुरू कर दिया। लेकिन दोनों के बीच बात बहुत ज्यादा बिगडती चली गयी और 2011 में प्रभुदेवा ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया।
 
नयनतारा के चलते प्रभुदेवा को अपनी पत्नी से तलाक लेना पड़ा। जिसके चलते उन्हें पत्नी को गुजारा भत्ता देने के अलावा प्रॉपर्टी भी देनी पड़ी थी। प्रभु और लता की शादी सितंबर 1995 में हुई थी और तलाक जुलाई 2011 में। प्रभुदेवा के तीन बेटे थे जिनमें से एक की मौत 2008 में कैंसर से हो गई थी। नयनतारा ने प्रभुदेवा को बेहद कंगाल बना दिया था। इस रिश्ते के ख़त्म हो जाने के कुछ समय के बाद ही साल 2012 में नयनतारा ने भी एलान कर दिया की उनके और प्रभुदेवा के बीच सभी रिश्ते खत्म हो चुके हैं। उनके और प्रभुदेवा के बीच में कोई सम्बन्ध नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »