26 Apr 2024, 02:42:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जया ने 3 बच्चों के प‍िता से रचाई थी शादी, नहीं मिला पत्नी का दर्जा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 3:39PM | Updated Date: Mar 26 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और रामपुर से दो बार सांसद रह चुकीं जया प्रदा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। ऐसी चर्चा है कि जया प्रदा रामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। यानी वह सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को चुनौती दे सकती हैं। जया प्रदा इससे पहले भी कई पार्टियों में रह चुकी हैं। अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली जया प्रदा का जीवन बेहद उथल-पुथल भरा रहा है।  
जया प्रदा ने फिल्मी दुनिया में 14 साल की उम्र में कदम रखा था। अपने करियर में उन्होंने 30 साल के करियर में तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया है। सफल फिल्मी कर‍ियर के दौरान उन्हें उस वक्त बड़ा झटका लगा जब इनकम टैक्स की रेड पड़ी। इस बुरे वक्त में जया की मदद प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा ने की। इसके बाद दोनों की नजदीकी बढ़ती गई।  वक्त बीतने के साथ दोनों की दोस्ती गहराती गई। दोनों ने शादी भी रचा ली, लेकिन यह शादी मान्य नहीं हो सकी।
 
दरअसल, श्रीकांत नाहटा का पहले से शादीशुदा थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ जया प्रदा ने जब श्रीकांत नाहटा से 1986 में शादी रचाई, उस दौरान उनके तीन बच्चे थे। उन्होंने जया संग दूसरी शादी तो की, लेकिन पहली पत्नी को तलाक नहीं द‍िया। दोनों की शादी बॉलीवुड के गल‍ियारों में खूब चर्चा में रही। 
 
रिपोर्ट्स के मुताब‍िक जया प्रदा और श्रीकांत नाहटा की शादी पर उनकी पहली पत्नी ने व‍िरोध नहीं किया, लेकिन जया कभी श्रीकांत नाहटा संग साथ नहीं रह सकीं क्योंकि श्रीकांत नाहटा के घर में उनकी पहली पत्नी और बच्चे रहते थे। शादी के बाद जया प्रदा और श्रीकांत नाहटा के कोई बच्चे नहीं हैं। जया प्रदा ने अपनी बहन के बेटे को गोद ल‍िया है। रिपोर्ट्स हैं कि वो अब उसी के साथ अकेली रहती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »