18 Apr 2024, 14:14:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'छपाक' में दीपिका का फर्स्ट लुक आया सामने, पहचान नहीं पाएंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 1:53PM | Updated Date: Mar 25 2019 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'छपाक' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। वह इस फिल्म में एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म की शुटिंग आज से शुरु हो रही है। इस बात की जानकारी दीपिका ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर दी। फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजार करने जा रही हैं।
 
दीपिका ने ट्वीट कर बताया कि आज से फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म अगले साल यानी 2020 में 10 जनवरी को रिलीज होगी। छपाक में मिर्जापुर वेब सीरीज से चर्चा में आए विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ट्विटर पर लक्ष्मी के किरदार में दीपिका का लुक वायरल हो रहा है। दीपिका के लुक को महज घंटे भर में ही हजारों लोगों ने पसंद किया और रीट्वीट किया।
 
लक्ष्मी के रूप में दीपिका के अविश्सनीय लुक को देखकर सभी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'छपाक' में दीपिका के किरदार का नाम मालती होगा। इस फिल्म को दीपिका प्रड्यूस भी कर रही हैं और उनके साथ फिल्म में विक्रांत मैसी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग नई दिल्ली में शुरू होने जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »