24 Apr 2024, 15:20:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। आलिया भट्ट की एक्टिंग और क्यूटनेस का तो हर कोई कायल है लेकिन अपने जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने जो दरियादिली दिखाई उसे जानकार हर कोई उन्हें सलाम करेगा। क्योंकि अपने 26वें जन्मदिन पर आलिया ने अपने स्टाफ को ऐसा गिफ्ट दिया जिसे उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। दरअसल मुंबई आनेवाले हर शख्स का सपना होता है कि मायानगरी में उसका अपना एक घर हो। इस सपने को अगर कोई पलक झपकते ही पूरा कर दे तो वो किसी फरिश्ते से कम नहीं होगा। ऐसा ही कुछ आलिया भट्ट ने भी किया है।
 
दरअसल आलिया भट्ट की लाइफ में उनका ड्राईवर सुनील और हेल्पर अमोल बहुत मायने रखता है। ऐसे में आलिया ने अपने जन्मदिन से पहले इन दोनों को 50-50 लाख का चेक दिया ताकि वो मुंबई में अपना घर खरीद सके। आलिया से मिले इन पैसों को पाकर दोनों ने अपने लिए घर भी बुक कर दिया है।
 
एक ने जुहू गली तो दूसरे ने खार दांडा इलाके में 1BHK घर बुक किया है। आपको बता दे कि ये सुनील और अमोल दोनों आलिया की टीम में ऐसे शख्स हैं जिनके बिना वो रह नहीं सकती। ये दोनों आलिया के करियर के शुरूआती दौर से ही उनके साथ है और आलिया के मौके पर उनके साथ खड़े रहे हैं। सो आलिया भी इन्हें बेहद मानती हैं आलिया के लिए कहना गलत नहीं होगा कि बेहद ही कम समय में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आज हर मेकर्स कोई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। ऐसी कामयाबी के पीछे एक अच्छी और सपोर्टिव टीम का रोल भी बेहद अहम होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »