19 Apr 2024, 12:28:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करीना कपूर ने ट्रोलर्स को दिया करार जवाब, कहा- तैमूर भूखा नहीं मर रहा है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 11:35AM | Updated Date: Mar 17 2019 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोशल मीडिया पर अपने बेटे तैमूर अली खान के ट्रोल होने के बाद, अभिनेत्री करीना कपूर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया प्रयोगकर्ताओं ने ट्रोल किया था कि तैमूर को देख कर लग रहा है कि वह भूख से मरा जा रहा है और करीना अच्छी मां नहीं है । 'वीरे द वीडिंग' की अभिनेत्री अरबाज खान के चैट शो 'पिंच' में एक ऑनलाइन कमेंट दिखा रही थी, जिसमें लिखा था, "तैमूर भूखा मर रहा है। करीना ने कहा, लेकिन वो भूखा नहीं मर रहा है। वास्तव में, मुझे लगता है कुछ ज्यादा ही खा रहा है आजकल। मोटा लग रहा है।
 
अभिनेता सैफ अली खान से शादी करने वाली अभिनेत्री करीना ने भारत में पापराज्जी संस्कृति के बढ़ने पर भी चिंता जताई। उसने आश्चर्य जताया कि कैसे लोग उसके दो वर्षीय बेटे तैमूर की जिंदगी में इतनी रुचि ले सकते हैं। उन्होंने कहा, "मीडिया को देखो, उन लाइटों को देखो..आश्चर्य है मीडिया क्या कर रहा है। कई बार वे अपनी सीमा को लांघ देते हैं.खासकर जब तैमूर की बात आती है। वह क्या खा रहा है? वह कहां जा रहा है?..मीडिया लगातार उसका पीछा कर रहा है। कभी-कभी यह चलता है, लेकिन प्रतिदिन?" उन्होंने कहा, "वह केवल दो वर्ष का है। उसे उसकी जिंदगी जीने देना चाहिए।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »