20 Apr 2024, 12:16:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आमिर खान की वजह से कई घंटे बाथरूम में बैठकर रोती रही थीं दिव्या भारती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 11:41AM | Updated Date: Mar 14 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का आज जन्मदिन है और वो 54 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनके और एक्ट्रेस दिव्या भारती से जुड़े एक ऐसे किस्से के बारे में जिसके बारे में शायद ही उनके फैंस जानते हों। 
 
साल 1993 में फिल्म डर रिलीज हुई थी और फिल्म में लीड रोल में एक्ट्रेस जूही चावला थीं। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद एक्ट्रेस दिव्या भारती थीं लेकिन आमिर खान ने उन्हें फिल्म से बाहर करवा दिया था जिसके बाद यह फिल्म जूही चावला को मिली। इसके पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए दिव्या भारती ने बताया था कि लंदन में एक शो के दौरान मुझसे गलती हो गई थी लेकिन मैंने उसे तुरंत ठीक कर लिया था, लेकिन आमिर खान को इस गलती के बारे में पता चला ऐऔर उन्होंने कहा कि वो मेरे नहीं बल्कि जूही के साथ परफॉर्म करेंगे।
 
अपने इंटरव्यू में दिव्या ने बताया था, 'आमिर ने यह कहकर मेरे साथ परफॉर्म करने से इंकार कर दिया कि वो थके हुए हैं। इसके बाद सलमान खान आए और उन्होंने आमिर की जगह परफॉर्म किया। मैं आमिर के इस बर्ताव से बहुत आहत हुई थी। मैं बाथरूम में बैठकर घंटों रोई थी, लेकिन मुझे कमजोर नहीं पड़ना था इसलिए मैंने बाहर जाकर परफॉर्म किया। मैं अब भी उनके बर्ताव से परेशान हूं। मैं सलमान खान की शुक्रगुजार हूं।' बता दें कि बाद में फिल्म डर से बाद में आमिर भी बाहर हो गए थे। साल 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म में जूही चावला का साथ एक्टर शाहरुख खान और सनी देओल नजर आए थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
 
इसी साल हो गया था दिव्या भारती का निधन
एक्ट्रेस दिव्या भारती का साल 1993 में निधन हो गया था। इस समय उनकी उम्र केवल 19 साल थी।  उनके निधन को लेकर आज भी कई सवाल हैं जिनके जवाब नहीं मिल पाए हैं। यह आज भी साफ नहीं हो पाया है कि दिव्या भारती ने सुसाइड किया था उनकी हत्या की गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »