19 Apr 2024, 19:43:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को आगामी फिल्मफेयर अवार्ड का शोस्टॉपर बनाया गया है। बॉलीवुड के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स एक बार फिर लौट रहा है। इस साल यह अवॉर्ड शो 23 मार्च 2019 को मुंबई के जियो गार्डन में आयोजित किया जाएगा। हमेशा की तरह इस बार भी अवार्ड समारोह में एंटरटेनमेंट का फुलआॅन डोज देखने को मिलेगा। रणवीर सिंह को इस बार के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का शोस्टॉपर बनाया गया है।
 
रणवीर ने कहा कि इस बार का फिल्मफेयर काफी धमाकेदार होगा। उनसे जब  फिल्मफेयर के एडिटर जितेश पिल्लई ने सवाल किया कि क्या वह भी फंक्शन में लाइव परफॉर्मेंस देंगे, इस पर रणवीर ने कहा,‘‘मुझे नहीं पता। मैं परफॉर्म करने के दौरान खो जाता हूं। मैं एक एंटरटेनर बना रहना चाहता हूं। जब आप लाइव परफॉर्मेंस देते हैं उस समय जो आप महसूस करते हैं वह कहीं और महसूस नहीं किया जा सकता।’’ 
 
रणवीर ने इस दौरान अपना खास फिल्मफेयर मोमेंट भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे पहला बेस्ट फिल्मफेयर मोमेंट तब था जब मैगजीन के कवर पेज पर उनका फोटो था, जिस पर लिखा था ‘सिंह इज किंग।’ रणवीर ने कहा कि यह काफी स्पेशल था।अपने दूसरे बेस्ट मोमेंट के बारे में बात करते हुए रणवीर बोले कि उन्हें जब फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिला उस समय फ्रंट रो में अमिताभ बच्चन बैठे हुए थे। यह पल उनके लिए बहुत ज्यादा खास था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »