29 Mar 2024, 16:42:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे फेमस कॉमेडियन अली असगर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 2:26PM | Updated Date: Mar 12 2019 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जाने माने कॉमेडियन कप‍िल शर्मा के शो में उनकी नानी का रोल करने वाले अभि‍नेता और कॉमेड‍ियन अली असगर एक हादसे का श‍िकार हो गए। उनका कार हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही क‍ि हादसे में अली असगर को चोट नहीं आई। अली असगर के साथ ये हादसा दक्षिणी मुंबई में हुआ। वह खुद कार चला रहे थे। 
 
फेमस कॉमेड‍ियन अली असगर दक्षिणी मुंबई में एक सिग्नल पर रुके थे तभी उनकी कार में पीछे से दूसरे वाहन ने टक्‍कर मार दी। इसके बाद उनकी कार आगे खड़े एक ट्रक में जा टकराई। इस घटना में अली की कार आगे से क्षतिग्रस्‍त हो गई लेक‍िन उन्‍हें चोट नहीं आई है। वह पूरी तरह सुरक्ष‍ित हैं। बीते महीने र‍िलीज हुई फ‍िल्‍म अमावस में नजर आए अली असगर ने इस हादसे की जानकारी खुद अपने फैंस को दी।
 
उन्‍होंने ट्वीट क‍िया कि उनकी कार को एक गाड़ी ने टक्कर मारी जिसके बाद उनकी कार ट्रक से टकरा गई। इस मामले की श‍िकायत उन्‍होंने मुंबई पुल‍िस से की है। उन्‍होंने ईश्‍वर का शुक्र‍िया अदा किया है कि इस घटना में वह बच गए। 
 
बता दें कि अली असगर काफी फेमस अभिनेता हैं। वह फ‍िलहाल कपिल शर्मा के शो 'कॉमिडी नाइट्स विद कपिल' में नानी/दादी का रोल न‍िभा रहे हैं और उन्‍हें इसी रोल से काफी लोकप्रियता मिली थी। कुछ वक्‍त पहले शुरू हुए सुनील ग्रोवर के शो 'कानपुर वाले खुरानाज' में भी वह नजर आए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »