26 Apr 2024, 02:29:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अर्जुन के साथ क्रिस्चियन वेडिंग पर बोली मलाइका अरोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 12:31PM | Updated Date: Mar 12 2019 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में होने को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। दोनों को हमेशा साथ में देखा जाता है। दोनों साथ में डिनर या पार्टी में जाते हुए भी नजर आते हैं। इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के क्रिस्चियन वेडिंग की खबरें आ रही थीं। मगर इन खबरों से मलाइका अरोड़ा ने इनकार कर दिया है। हाल ही में दि एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर के साथ चर्च वेडिंग की खबरों से मलाइका ने साफ इनकार कर दिया है।

अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू में दिए इंटरव्यू में जब मलाइका से अर्जुन कपूर के साथ चर्च वेडिंग के बारे में पूछा गया तो मलाइका ने बताया यह खबरें बनाई जा रही हैं। यही बातें उन्होंने फनी अंदाज में अर्जुन कपूर के बारे में भी कहीं। 

इसके साथ ही मलाइका ने कहा- वह तलाक के बाद अकेले नहीं रहना चाहती हैं और हर कोई रिलेशनशिप में रहना चाहता है। इससे साफ पता चलता है की वह रिलेशनशिप में हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने तलाक के बारे में बात की। उन्होंने कहा- मुझे कई लोगों ने सलाह दी की तलाक मत लो। मगर वह अपने फैसले पर अड़ी रहीं। मलाइका इस बात को स्वीकारती हैं उन्होंने जो भी फैसला लिया उससे वह खुश हैं।

मलाइका और अर्जुन हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। मगर दोनों में से किसी ने अभी तक रिलेशनशिप में होने की पुष्टि नहीं की है। आपको बता दें कुछ समय खबरें आ रही थीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अप्रैल के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और यह वेडिंग क्रिस्चियन वेडिंग होने वाली थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »