20 Apr 2024, 17:39:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ जैकलीन का बैली डांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 12:30PM | Updated Date: Mar 12 2019 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपने डांस पर फोकस कर रही हैं। उन्हें बैली डांस काफी पसंद है। जिसे वह बेहतर बनाने में इन दिनों में लगी हुई हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अब एक और वीडियो शेयर की है जिसमें वह बैली डांस करती नजर आ रही हैं।
 
जैकलीन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बस शुरूआत है। दबंगरिलोडिड दुबई। सादिका खान के साथ रिहर्सल। जैकलीन के बैली डांस की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है।
जैकलीन का दुबई में शो होने जा रहा है जिसकी तैयारी में इन दिनों वह लगी हुई हैं। इस शो में जैकलीन के साथ सलमान खान, कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिंहा, मनीष पॉल, प्रभु देवा नजर आने वाले हैं।
 
आपको बता दें इससे पहले मर्डर-2 के एक गाने में जैकलीन बैली डांस कर चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत के फिल्म ड्राइव में नजर आने वाली हैं। उनकी यह फिल्म 28 जून को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले जैकलीन सलमान खान के साथ फिल्म रेस-3 में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म लोगों को खास पसंद नहीं आई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »