29 Mar 2024, 07:27:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सिनेमा ने मुझे कई तरह की जिंदगियां जीने का मौका दिया : अलिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2019 11:20AM | Updated Date: Mar 11 2019 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि उन्हें सिनेमा की ताकत से बेहद लगाव है और वह इसमें काम कर उन्हें कई जिंदगियों को जीने का अवसर मिलता है। आलिया की फिल्म 'गली बॉय' हाल ही में प्रदर्शित हुई है। आलिया ने कहा, सिनेमा के जरिये मुझे कई तरह की जिंदगियां जीने का मौका मिलता है। आप जैसे जैसे अलग-अलग किरदार निभाते हैं, वैसे वैसे आप कई मायनों में मैच्योर भी होते हैं। क्योंकि आप किसी और किरदार के विचार को दिशा दे रहे होते हैं। मुझे सेट पर लोगों की एनर्जी पसंद है, जहां सभी एक प्रोजेक्ट को खत्म करने की कोशिशों में लगे होते हैं।        
 
आलिया ने कहा, मुझे सिनेमा की ताकत से बेहद लगाव है। आप एक दिन थोड़ा परेशान हो तो अपना मूड बेहतर करने के लिए कोई फिल्म देख आते हैं तो कई बार चीजें बेहतर लगने लगती हैं। कई बार आप किसी फिल्म को देखकर अपनी ही जिंदगी के बारे में कुछ नया सीखते हैं।आलिया ने बताया कि वे बचपन से ही परफॉर्मर रही हैं और वे हर हफ्ते अपने दादा-दादी के लिए परफॉर्म किया करती थीं। आलिया इन दिनों अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बन रही फिल्म कलंक में काम कर रही हैं। 
 
फिल्म में वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे भी नजर आएंगे।हाल ही में आलिया की महत्वाकांक्षी फिल्म ब्रहास्त्र का लोगो भी रिलीज किया गया था। इस फिल्म में वे रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ नजर काम कर रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »