25 Apr 2024, 15:05:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वह फिल्म ‘कलंक’ में काम करने के दौरान माधुरी दीक्षित को देखती थीं तो उन्हें देखती रह जाती थीं। आलिया इन दिनों माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'कलंक' में काम कर रही है। आलिया भट्ट की ऐक्टिंग के न सिर्फ ऑडियंस बल्कि दूसरे सितारे भी दीवाने हैं। कई सितारे आलिया के साथ काम करने की इच्छा भी जता चुके हैं, लेकिन जब आलिया के सामने माधुरी दीक्षित आईं तो उनका रिऐक्शन किसी फैन की तरह था। फिल्म 'कलंक' के लिए जब आलिया माधुरी के साथ शूटिंग कर रही थीं तो कई बार उन्हें देख वह खो जाती थीं।

आलिया ने बताया कि माधुरी इतनी प्यारी लगती थीं कि वह बस उन्हें देखती ही रह जाती थीं। कई बार उन्हें खुद को  पिंच करना पड़ता था ताकि वह काम पर फोकस कर सकें। 'कलंक' में माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट एक डांस  सीक्वेंस शूट करेंगी। इसमें दोनों क्लासिकल डांस करती दिखाई देंगी। यह फिल्म पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें  वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त अहम रोल निभाते  दिखेंगे। फिल्म इस साल 19 अप्रैल को रिलीज की होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »