20 Apr 2024, 01:49:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋषि के घर आते ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणबीर-आलिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 4:34PM | Updated Date: Mar 8 2019 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से कही ज्यादा अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब इनके फैंस के लिए एक बड़ी खूशखबरी सामने आई है। बहुत ही जल्द यह जोड़ा अपने रिलेशनशिप को एक नया नाम देने जा रहा है। जैसा की आप सभी को पता है कि इन दिनों एक्टर ऋषि कपूर यूएस में मेडिकल ट्रीटमेंट रहे हैं। वह जल्द ही भारत लौटने वाले हैं।

इस बात खुलासा उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। नीतू ने पोस्ट में बताया कि ऋषि कपूर इस महीने के आखिर तक देश लौटे जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषि कपूर के लिए भारत वापस आने के बाद सबसे पहली प्राथमिकता बेटे रणबीर कपूर की आलिया भट्ट से शादी होगी। वे चाहते हैं कि दोनों जल्दी से शादी के पवित्र बंधन में बंध जाए। 

स्पॉय बॉय की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भट्ट और कपूर परिवार ऋषि के घर आते के साथ ही पंडित से मुलाकात करेंगे और तय करेंगे कि शादी के लिए कौन सी तारीख सही रहेगी। बताया जा रहा है कि, अप्रैल में यह मुलाकात होनी है, जहां पर शादी की डेट फाइनल की जाएगी। आपको बता दें कि, यह काम अप्रैल से पहले नहीं हो पाएगा क्योंकि ऋषि कपूर मार्च के आखिर तक घर वापसी कर पाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »