29 Mar 2024, 16:07:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म कलंक को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एक के बाद एक सब किरदारों के नाम और उनके लुक्स को आउट किया जा रहा है। संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन के बाद International women's day महिला दिवस के मौके पर आलिया भट्ट का लुक आउट किया गया है। 
 
करण जौहर की फिल्म कलंक से आलिया भट्ट का शानदार लुक दर्शकों के सामने आ चुका है। इस लुक में आलिया भट्ट खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहन रखा है। लुक में आलिया भारतीय पारम्परिक परिधान में दिखाई दे रही हैं।  आलिया ने अपने इस लुक को ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में अपने किरदार के नाम के बारे में भी जानकारीद दी है। आलिया ने बताया है कि वे इस फिल्म में ''रूप'' के किरदार में नजर आएंगी। 
 
करण जौहर अपनी फिल्म कलंक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। करण जौहर ने एक दिन पहले अपनी इस फिल्म के लुक को शेयर किया था जिसमें दो लोग नाव में बैठे नजर आ रहे थे। करण जौहर ने अपनी फिल्म कलंक के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने लिखा है कि एक फिल्म जो मेरे दिल में 15 साल पहले पैदा हुई। एक फिल्म जिसमें मुझे भरोसा है। मेरे पिता ने हमको छोड़ने से पहले आखिरी इस फिल्म को लेकर काम किया। उस समय मैं मेरे पिता के सपने को पूरा न कर सका। लेकिन आज सेल्यूलॉइड से रिलेशनशिप मिल गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »