16 Apr 2024, 22:48:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। वहीं इस फिल्म का लोगो भी रिलीज कर दिया गया है। वरुण धवन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर लोगो शेयर करते हुए लिखा है-'कल से पन्नों को खोलना शुरू कर रहे हैं। वहीं फिल्म का पहला लुक धर्मा प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।सामने आई तस्वीर में एक लड़का और लड़की नाव पर बैठे दिख रहे है। लड़की ने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है वहीं शख्स ने पगड़ी बांधी हुई है। हरे रंग के पानी में कमल के फूल खिले हुए हैं। पहला लुक शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है-'कल हम प्रवेश करेंगे कलंक की दुनिया में'।इस फिल्म वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा आदि लीड रोल में है। ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »