28 Mar 2024, 14:04:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन ने गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म 'कलंक' में अपने किरदार जफर के पहले आधिकारिक लुक का अनावरण किया। उन्होंने फिल्म के एक पोस्टर के साथ ट्वीट किया, "इस तरह के किरदार निभाना खतरों के सफर पर चलना है। तो मिलिए जफर से।" पोस्टर में वरुण के लंबे बाल, आंखों में काजल लगा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कानों में बाली पहनी हुई है और वह पोस्टर में निर्भीक नजर आ रहे हैं।
 
माधुरी दीक्षित नेने, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा सहित फिल्म के अन्य सितारों ने वरुण के किरदार को पेश किया। आलिया ने वरुण के किरदार को 'प्यार में निडर, प्यार के लिए निडर' करार दिया। जफर के पोस्टर को साझा करते हुए फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि जफर अपनी जिंदगी और खतरों के साथ फ्लर्ट करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »