20 Apr 2024, 12:59:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक में काम करेंगी आलिया भट्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2019 11:38AM | Updated Date: Mar 5 2019 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सिल्वर स्क्रीन पर अरूणिमा सिन्हा का किरदार जीवंत करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का चलन जोरो पर है। आलिया भट्ट भी एक बायोपिक करने जा रही हैं। यह फिल्म अरुणिमा सिन्हा पर बन रही है और बताया जा रहा है कि आलिया ने इस फिल्म के लिए अपनी सहमति दे दी है।
 
अरुणिमा सिन्हा एक नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर थीं जो कुछ लुटेरों से लड़ते हुए चलती ट्रेन से गिर गई थीं। इस दुर्घटना में अरुणिमा ने अपना एक पैर खो दिया। हालांकि अरुणिमा ने अपनी हिम्मत नहीं खोई और एक साल के भीतर ही वह एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली दिव्यांग महिला बन गईं।
 
बताया जा रहा है कि यह फिल्म 'बॉर्न अगेन ऑन द माउंटेन: ए स्टोरी ऑफ लूजिंग एवरीथिंग ऐंड फाइंडिंग बैक' नाम की किताब पर आधारित होगी।  इस फिल्म को करण जौहर और विवेक रंगाचारी प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में अरुणिमा के किरदार को निभाने के लिए आलिया को वजन बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। इस फिल्म के लिए आलिया को दिव्यांग व्यक्ति के साथ सख्त ट्रेनिंग करनी होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शुरुआती शूटिंग लखनऊ में की जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »