18 Apr 2024, 22:54:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार इंद्र कुमार सुपरहिट फिल्म हेराफेरी का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म हेराफेरी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म की सफलता के बाद हेराफेरी का सीक्वल फिर हेराफेरी बनाया गया है। काफी समय से हेराफेरी के तीसरे संस्करण बनाने की चर्चा हो रही है। हेराफेरी-3 में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम का नाम भी जोड़ा जा रहा था। लेकिन शेड्यूल में देरी होने की वजह से उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली। अब वापस पुराने कास्टिंग को भी फाइनल किया गया है। हेराफेरी-3, इंद्र कुमार बनाने जा रहे हैं।
 
इंद्र कुमार ने  बताया है कि वह ‘हेराफेरी-3’ को बहुत बड़े स्तर पर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि राजू, श्याम और बाबूराव आप्टे बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं। मैं इस फिल्म को 2019 के आखिर में शुरू करूंगा, हम लोग अभी इसकी स्क्रिप्टिंग में लगे हुए हैं। मैं हेराफेरी-3 पर पिछले तीन महीने से बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहा था क्योंकि मैं टोटल धमाल में व्यस्त था। ‘हेरा फेरी-3’ सीरीज की पहली दो फिल्मों से बिल्कुल अलग होगी।  टोटल धमाल की सफलता के बाद हेराफेरी-3, में भी उन्हें ज्यादा से ज्यादा वीएफएक्स इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया है। अब वह इसके आदी हैं और स्पेशल इफैक्ट्स उनकी आगामी फिल्म का प्रमुख आकर्षण होंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »