19 Apr 2024, 12:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करीना कपूर ने हिंदी मीडियम 2 में काम करने से किया मना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 12:57PM | Updated Date: Feb 28 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने हिंदी मीडियम 2 में काम करने से मना कर दिया है। हिंदी मीडियम' की शानदार सफलता के तुरंत बाद फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और दिनेश विजन ने 'हिंदी मीडियम 2' बनाने की घोषणा की थी। फिल्म में  इरफान इस बार भी मेन रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के अगले भाग के बनाए जाने को लेकर खुद इरफान खान भी उत्साहित थे, लेकिन इसी बीच इरफान कैंसर जैसी बीमारी के चपेट में आ गए और उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाना पड़ा। लेकिन अब इरफान इलाज के बाद भारत लौट आए हैं, उनके लौटते ही फिल्म 'हिंदी मीडियम 2' पर काम शुरू कर दिया गया है। 
 
चर्चा थी कि फिल्म में उनके अपोजिट करीना को कास्ट किया गया है। कहा जा रहा था कि करीना फिल्म में इरफान खान की बीवी का किरदार निभाती दिखेंगी लेकिन इसी बीच पता चला है कि करीना ने हिन्दी मीडियम 2 को साइन करने से इंकार कर दिया है। उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई थी, लेकिन उनकी निर्माताओं के साथ फीस के कारण बात नहीं बन पायी है जिसकी वजह से उन्होंने इसे साइन करने से इंकार कर दिया है। 
 
चर्चा है कि करीना ने फिल्म के लिए आठ करोड़ रुपए की मांग की थी लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर्स को यह मंजूर नहीं था। फिल्म के निर्माता करीना को पांच करोड़ रुपए दोने के लिए तैयार थे लेकिन उन्होंने इतनी फीस में काम करने से इंकार कर दिया। अब निर्माता करीना कपूर खान के रिप्लेसमेंट में लग गए हैं। बताया जा रहा है कि करीना के मना करने के बाद फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद राधिका आप्टे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »