26 Apr 2024, 01:45:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जानवरों के लिए एक अस्पताल और शेल्टर होम शुरू करने जा रही हैं। अनुष्का को जानवरों से प्यार है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। वह जानवरों की देखरेख के लिए कई कार्यक्रमों में भी शामिल होती हैं। अनुष्का  जानवरों का एक अस्पताल शुरू करने जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने जमीन भी ले ली है। अनुष्का ने शाहपुर तालुका के दहगांव में अस्पताल बनाने के लिए जमीन ली है।
 
 उन्हें इस जमीन के लिए ठाणे के कलेक्टर ऑफिस से क्लियरेंस मिल गई है। उन्होंने पिछले साल मई में अपने जन्मदिन पर इस प्लान के बारे में बताया था हालांकि, इसका काम 2016 में ही शुरू हो गया था। अभिनेत्री उसी जमीन पर अपने पिता के लिए एक बंगला भी बनवाना चाहती हैं। उनके प्लान है कि उनके पिता ही इस अस्पताल और शेल्टर होम की देखभाल करेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »