मुंबई। भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के बालाकोट पर एयर स्ट्राइक की। इस एयर स्ट्राइक के बाद पाक सरकार के अलावा पाकिस्तानी आर्टिस्ट भी घबरा गए हैं। शाहरुख खान की फिल्म रईस में काम कर चुकी एक्ट्रेस माहिरा खान एयर स्ट्राइक पर ट्वीट किया है।
रईस की एक्ट्रेस माहिरा खान पूर्व पाक पीएम जुलफिकार भुट्टो की पोती फातिमा भुट्टो के ट्वीट का जवाब दे रही थी। फातिमा ने ट्वीट किया था- इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता कि लोग युद्ध का जश्न मना रहे हैं। इसके जवाब में माहिरा ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा- युद्ध करना सबसे बड़ी मूर्खता है। इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता है। समझदार बनो। पाकिस्तान जिंदाबाद।
आपको बता दें कि माहिरा खान और रणबीर कपूर की सिगरेट पीते हुए फोटो वायरल हुई थी। माहिरा खान अब पाकिस्तानी फिल्म द लेजेंड ऑफ मौलाना जट में नजर आने वाली हैं।
फिल्म सनम तेरी कसम में काम कर चुकी पाक एक्ट्रेस मावरा होकेन ने भी एयर स्ट्राइक के बाद ट्वीट किया है। मावरा ने अपने ट्वीट में लिखा है- युद्ध में कोई विजेता नहीं होता है। यह समय है इंसानियत को समझने का। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम शांति बनाएं रखें।
मावरा ने मीडिया को भी नसीहत दी। मावरा ने लिखा- मीडिया की भी जिम्मेदारी है कि वह सही तरीके से बात को रखें। आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद भी मावरा हुकेन ने ट्वीट किया था। मावरा ने लिखा था- सबसे पहले इंसानियत आती है। जितनी भी जान गई है वो सब इंसानी जान है। ये बहुत हृदय विदारक है।