28 Mar 2024, 20:59:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की 2 महीने पहले अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों ने मस्ती करते हुए कई तस्वीरें शेयर की। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की कुछ तस्वीरें वायरल हुई, जहां दोनों एक दूसरे गले मिलते और रोमांटिंक अंदाज में दिखाई दिए। यह तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो चुकी हैं। लोकेशन को देखा जाए यह एक पार्किंग एरिया है, जहां दोनों इस अंदाज में दिखाई दिए।

दरअसल, निक-प्रियंका बीती रात फिल्म देखने पहुंचे थे। जैसे ही दोनों गाड़ी से उतरे प्रियंका खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाई और पार्किंग में ही पति के साथ इंटीमेट होने लगी और उन्हें किस कर लिया। बता दें कि प्रियंका फिलहाल कैलिफोर्निया में है।

हाल ही में प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबर भी उड़ी थी। दरअसल, दरअसल, पिछले दिनों प्रियंका, पति निक जोनास के साथ न्यूयॉर्क के एक फैशन शो में शामिल हुईं थीं। इवेंट से जुड़ी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर कहा जा रहा है कि प्रियंका प्रेग्नेंट है। इन फोटो में पीसी का बेबी बंप देख रहा है।
 
मधु ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा था- 'प्रियंका का आउटफिट बहुत ही खूबसूरत था। कुछ ही फोटोज में बेबी बंप जैसा दिख रहा था, बाकी सब ठीक थीं। कैमरे के एंगल की वजह से फोटोज में ऐसा कुछ नजर आया'। मधु चोपड़ा की मानें तो इसके बारे में उन्होंने खुद प्रियंका से सवाल किया था। उन्होंने बताया था- 'जब मैंने फोन पर प्रियंका से बात की तो उन्होंने बताया कि वे कुछ थकी हुई थीं, इसलिए इजंट इट रोमांटिक की स्क्रीनिंग में सुस्त दिख रही थीं। फिर मैंने उससे कहा कि लोग तो कुछ और ही कह रहे हैं तो वह बोली-मम्मा मुझे कुछ समय का ब्रेक दे दो'।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका शोनाली बोस की आगामी फिल्म 'द स्काई पिंक' में दिखाई देंगी, जबकि निक ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि वह 'जुमांजी' फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »