28 Mar 2024, 16:47:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आयुष्मान खुराना 'ड्रीमगर्ल' में निभाएंगे सीता की किरदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 12:52PM | Updated Date: Feb 20 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म ड्रीमगर्ल में सीता का किरदार निभाते नजर आएंगे।   आयुष्मान की पिछले वर्ष 'अंधाधुन' और 'बधाई हो' जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई है।  फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। आयुष्मान इन दिनों फिल्­म 'ड्रीम गर्ल' में काम कर रहे हैं। आयुष्मान ने फिल्म में निभाये जाने वाले किरदार के बारे में शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह इस बार क्या नया लेकर आएंगे, जिससे दर्शकों को कुछ और अलग देखने को मिलेगा।
 
उन्होंने बताया कि वह फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में एक महिला के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक ऐसे युवक की भूमिका निभाएंगे जो कि रामलीला में काम करता है। उन्होंने बताया कि वह युवक रामलीला के सबसे अहम किरदार में नजर आएगा। इस फिल्म में वह सीता की भूमिका में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा दर्शकों को यह फिल्म काफी अच्छी लगेगी। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म इस वर्ष के अंत में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »