19 Apr 2024, 15:48:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर का कहना है कि उनकी फिल्म नायक का सीक्वल बनाया जाना चाहिए। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म नायक में अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल और जॉनी लीवर की मुख्य भूमिकाएं थी। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आयी थी। काफी समय से यह फिल्म बनाने की चर्चा हो रही है।
 
इस बारे में जब अनिल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि नायक का सीक्वल एक अच्छा विचार रहेगा।’’ उल्लेखनीय है कि फिल्म 'नायक.' एस. शंकर की हिट तमिल फिल्म 'मुधलवन' की रीमेक थी। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक आम आदमी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है और फिर एक दिन का मुख्यमंत्री बनने के बाद पूरे प्रशासन को ठीक करता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »