19 Apr 2024, 03:05:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हेप्ता : द लास्ट लेक्चर का हिंदी रीमेक बनाएंगे बोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2019 12:40PM | Updated Date: Feb 12 2019 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार बोनी कपूर मिस्र की फिल्म हेप्ता: द लास्ट लेक्चर का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। बोनी मिस्र की एक चर्चित फिल्म से काफी प्रभावित हैं। वे इस पर हिंदी फिल्म बनाएंगे। बोनी कपूर ने मिस्र ड्रामा ‘हेप्ता : द लास्ट लेक्चर’ के भारत में हिंदी और अन्य भाषाओं में रीमेक के लिए फिल्म के अधिकार ले लिए हैं। फिल्म का निर्माण बोनी के बेव्यू प्रोजेक्ट द्वारा किया जाएगा, जबकि फ्रेश लाइन फिल्मस इसके सहनिर्माता होंगे।
 
मोहम्मद सादेक की सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक ‘हेप्ता : द लास्ट लेक्चर’ पर आधारित फिल्म प्यार के सात चरणों के इर्द-गिर्द घूमती है। मिस्र में फिल्म का निर्देशन हादी एल बैगोरी ने किया था। बोनी ने कहा,‘‘भारत और मिस्र दोनों ही प्राचीन काल से एक दूसरे की संस्कृति, कला और वास्तु-कला से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। मिस्र सिनेमा के साथ सहयोग सम्मान की बात है।
 
मेरा ढृढता से मानना है कि यह केवल शुरुआत है और हम जल्द ही मिस्र और भारत की फिल्मों को उनकी संबंधित भाषाओं में देखेंगे।’’ बोनी हिंदी फिल्म ‘पिंक’ का तमिल में रीमेक बना रहे हैं, जिसका शीर्षक ‘एके59’ है। फिल्म में सुपरस्टार अजीत मुख्य भूमिका में है और इसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »