28 Mar 2024, 16:31:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर ने रणवीर सिंह को  ऊर्जा से भरपूर कलाकार बताया है। करण ने रणवीर सिंह की जमकर सराहना की है। उन्होंने रणवीर की सराहना करते हुए उन्हें ऊर्जा के मामले में वरुण धवन और रणबीर कपूर से आगे बताया है। करण ने कहा कि रणवीर सिंह की ऊर्जा के कारण उनकी अभिनय करने की क्षमता में और शक्ति आती है।अपनी इस ऊर्जा को नहीं छुपाने के कारण भी रणवीर के चरित्र में और निखार आता है। 
 
करण ने कहा कि वरुण धवन और रणबीर कपूर के मुकाबले रणवीर सिंह ऊर्जा के मामले में बहुत आगे हैं। हालांकि करण ने यह भी कहा कि तीनों अलग-अलग व्यक्तित्व के धनी हैं और तीनों में अलग-अलग विविधताएं हैं। गौरतलब है कि रणवीर सिंह फिल्म तख्त में करण के साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर खान, जाह्रवी कपूर की भी अहम भूमिका होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »