29 Mar 2024, 00:06:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई।  करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान अभी दो साल के हुए हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलिब्र‍िटी से कम नहीं है। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक कई सितारों को उनकी फुटेज नहीं मिल पाती है जितना तैमूर को मिलती है। आए दिन उनके नए नए फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं।  वो घर से एक पल के ल‍िए भी बाहर आते हैं तो फोटोग्राफर्स के बीच उन्‍हें कैमरे में कैद करने की होड़ लग जाती है।
 
हाल ही में तैमूर की कुछ नई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्‍वीरों में तैमूर अपने पापा सैफ और मम्‍मी करीना के साथ फुटपाथ पर चलते दिखाई दे रहे हैं। टीशर्ट और शार्ट पहने तैमूर ने एक हाथ से गिटार थामा है और एक हाथ से उन्‍होंने पापा सैफ का हाथ थामा है। वहीं पीछे करीना चल रही हैं। करीना भी पैंट और टीशर्ट में नजर आ रही हैं। तैमूर की ये तस्‍वीरें खूब वायरल हो रही हैं। उन्‍हें पसंद करने वाले लोग तस्‍वीरों को शेयर कर रहे हैं। तैमूर इन तस्‍वीरों में छोटे रॉकस्‍टार की तरह दिखाई दे रहे हैं। 
 
इसी के साथ तैमूर की एक दूसरी तस्‍वीर भी वायरल हो रही है जिसमें तैमूर ने लाइट ग्रीन कलर की टीशर्ट और ऑरेंज कलर का नेकर पहन रखा है। फोटो में तैमूर भागते द‍िखाई दे रहे हैं। जन्‍म के बाद से ही तैमूर अली खान के जितनी पॉपुलैरिटी बटोरी है, उतनी आज तक किसी स्‍टार किड को नहीं मिली है। तैमूर की एक झलक के लिए फोटोग्राफर्स बैचेन रहते हैं तो उनके फैंस भी लाखों की संख्‍या में बन गए हैं। तैमूर की रोज कोई न कोई फोटो सामने आती है जो प‍िछली वाली से ज्‍यादा क्‍यूट होती है।
 
बता दें कि काफी दिनों से विदेशों में छुट्टियां बिता रहे तैमूर कुछ दिन पहले ही मां करीना के साथ इंडिया वापस आए हैं। वह न्‍यू ईयर पर अपने मम्‍मी पापा के साथ स्‍विट्जरलैंड गए थे। यहां की गई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिनमें वह बर्फ में मस्‍ती करते नजर आए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »