20 Apr 2024, 00:08:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाइका-अर्जुन की शादी के खिलाफ हैं कपूर फैमिली के ये मेंबर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2019 11:13AM | Updated Date: Jan 21 2019 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पिछले कुछ दिनों से अपने रिलेशन के चलते सुर्खियों में रहे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब अपने रिश्ते को और नहीं छुपाना चाहते। चर्चा है कि यह कपल इस साल शादी के बंधन में बंधने वाला है। लेकिन इनके प्यार की राह इतनी आसान नहीं है। जी हां, कुछ वक्त पहले ही ये न्यूज सामने आई थी कि मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान के भाई और सुपरस्टार सलमान खान इन दोनों के रिश्ते से खुश नहीं हैं, जिस वजह से उन्होंने अर्जुन और उनके पिता बोनी कपूर की एंट्री घर में बैन कर दी है। दूसरी तरफ अब कपूर फैमिली के कुछ मेंबर्स भी इस रिश्ते से नाखुश बताए जा रहे हैं।
 
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को इन दोनों के रिश्ते से एतराज हैं। क्योंकि वो मलाइका को पसंद नहीं करतीं। इसलिए वो नहीं चाहती हैं कि मलाइका और अर्जुन की शादी हो। 
 
अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ सोनम को अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से एतराज है तो आप गलत हैं। क्योंकि, सोनम ही नहीं बल्कि अर्जुन के दो और करीबी लोग इस शादी के लिए तैयार नहीं है। जी हां हम बात कर रहे है अर्जुन के पिता बोनी और बहन अंशुला की। ये दोनों ही नहीं चाहते है कि अर्जुन की नजदीकियां मलाइका के साथ बढ़ें और दोनों की शादी हो।
 
अगर खबरों की माने तो चाचा संजय कपूर तो मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को पूरी तरह के एक्सेप्ट कर चुके हैं। हाल ही में एक पार्टी के दौरान संजय ने मलाइका और अर्जुन के साथ खूब पोज भी दिए थे। संजय के साथ-साथ अनिल कपूर और जाह्नवी को भी इनके रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है। अब देखना होगा कि अर्जुन और मलाइका बाकी लोगों को मना पाएंगे या नहीं?
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »