28 Mar 2024, 19:42:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख के साथ जोड़ी जमाने जा रहे हैं। राजकुमार राव इन दिनों फातिमा शेख के साथ अनुराग बसु की आने वाली फिल्म की शूटिंग भोपाल में कर रहे हैं। राजकुमार राव ने ट्वीटर पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म के टाइटल की अभी घोषणा नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि यह फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ की सीक्वल होगी।
 
फोटो में राजकुमार राव ,मिथुन चक्रवर्ती के आइकॉनिक डांस स्टेप को री-क्रिएट करते दिख रहे हैं। दोनों ही 80-90 की हिंदी फिल्मों के लुक में नजर आ रहे हैं। फातिमा मरून कलर की साड़ी में हैं और राजकुमार राव ग्रीन शर्ट और ब्लू पैंट में। दोनों नदी के किनारे खड़े हैं। फोटो शेयर करते हुए राजकुमार ने ट्वीट किया ‘‘बहुत जल्दी सामने आयेंगे आप लोगों के। तब तक के लिए एक झलक’’। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में होगें। पिछले साल नवंबर में अनुराग बासु और अभिषेक बच्चन ने कोलकाता में कई सीन्स की शूटिंग की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »