मुंबई। बॉलीवुड के क्यूट औऱ चार्मिंग तैमूर अली खान इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा चर्चित स्टारकिड हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। उनकी एक झलक पाने को फैंस काफी बेताब रहते हैं। मीडिया भी उनकी एक झलक को कैमरे में कैद करने के लिए क्रेजी नजर आते हैं। हालांकि पिछले कई दिनों से मीडिया को तैमूर की तस्वीर को अपने कैमरे मे कैद करने कै मौका नहीं मिल पाया।
मौका मिल भी कैसे पाता तैमर अली खान इंडिया में होते तब तो..। बता दें कि छोटे नवाब तैमूर अली खान अपने माता-पिता करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ विदेशों में छुट्टियां मना रहे थे। न्यू ईयर की छुट्टियां मनाने के लिए बीते दिनों सैफ अली खान, करीना कपूर खान और तैमूर अली खान के साथ पेरिस में थे। वहां से इन तीनों की कई बेहद प्यारी तस्वीरें सामने आई जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
इसके पहले भी सैफ अली खान और करीना कपूर ने तैमूर अली खान के बर्थडे पर स्विटजरलैंड का रुख किया था। इन्होंने तैमूर का बर्थडे भी वहीं मनाया था। वहीं से ये सभी पेरिस के लिए रवाना हो गए थे जहां पर पूरे खान परिवार ने अपना न्यू ईयर मनाया। पेरिस से बर्फ की वादियों में मस्ती करते हुए तैमूर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सामने आई थी। अब जाकर ये मां बेटे की जोड़ी वापस इंडिया लौट आई है। मुंबई एयरपोर्ट से इन दोनों की ताजा तस्वीरें सामने आई है जिसमें ये हमेशा की तरह बेहद अट्रैक्टिव लग रहे हैं।
तैमूर अली खान जहां रेड कलर के स्वेटशर्ट में बेहद प्यारे दिख रहे हैं वहीं मां करीना कपूर खान मरुन कलर के लेदर जैकेट, ब्लैक सनग्लास और ब्लैक बूट्स में बेहद कूल और स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों एक रेडियो एफएम शो बेबोलॉजी होस्ट करती नजर आ रही हैं।
दूसरीं तरफ फिल्मों की बात करें तो वे अभी फिलहाल करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म गुड न्यूज भी आने वाली है। कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म वीरे दी वेंडिग रिलीज हुई थी जिसमें वे सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ नजर आई थी। ये फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल किया था।