28 Mar 2024, 22:54:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म भारत में इस बिजनेसमैन का रोल निभाएंगे वरुण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2019 3:45PM | Updated Date: Jan 14 2019 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन सिल्वर स्क्रीन पर युवा धीरू भाई अंबानी का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म भारत में सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिकायें है। चर्चा है कि वरुण धवन फिल्म ‘भारत में जो छोटा सा रोल निभा रहे हैं। वरुण का रोल उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का होगा।  फिल्म में वरुण युवा धीरूभाई अंबानी का किरदार निभाएंगे।
 
‘भारत कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में सलमान खान 70 साल के उम्र के व्यक्ति का किरदार निभाएंगे। फिल्म में वो एक सर्कस में मौत के कुंए में मोटरसाइकिल चलाने का स्टंट भी करते हुए नज़र आएंगे। कैटरीना उसी सर्कस की मालकिन हैं। फिल्म में दिशा पटानी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी हैं। इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं लेकिन शूटिंग शुरू होने से 10 दिन पहले ही वो फिल्म से हट गईं क्योंकि उन्हें शादी करनी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »