19 Apr 2024, 13:26:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘पति पत्नी और वो’ के रीमेक में काम करेंगे कार्तिक आर्यन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 12:19PM | Updated Date: Jan 13 2019 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सुपरहिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं।  ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फेम कार्तिक आर्यन , दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि बलदेव राज चोपड़ा के पोते जूनो चोपड़ा इस फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं। कार्तिक को स्क्रिप्ट पसंद आई है और वे इस फिल्म का हिस्सा होने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
 
वर्ष 1978 में प्रदर्शित ‘पति पत्नी और वो’ में संजीव कुमार के अलावा विद्या सिन्हा और रंजीता ने अहम भूमिकायें निभाई थीं। हालांकि आधुनिक दौर के हिसाब से फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव किए जाएंगे। यह फिल्म फरवरी में फ्लोर पर जाएगी और फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शूट किया जाएगा। फिल्म के मेकर्स अभी भी लीड एक्ट्रेस की तलाश में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »