28 Mar 2024, 21:16:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई।  बॉलीवुड की क्यूट डॉल अलिया भट्ट और हैंडसम बॉय रणबीर कपूर का इन दिनों दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों बेशक एक-दूसरे के साथ रिश्ते को कबूल न करें, लेकिन दोनों के घरवाले इस रिश्ते को मंजूरी दे चुके हैं। ताजी खबर भी इसी सहमति का सबूत है।
 
सूत्रों की मानें को रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने दोनों को सोने की एक अंगूठी गिफ्ट की है। इस अंगूठी पर आलिया और रणबीर कपूर के नाम के पहले अक्षर लिखे हैं। अंगूठी पर डायमंड से एआर लिखा गया है। आलिया ने भी इस अंगूठी को एक्सेप्ट कर लिया है। बता दें इससे पहले भी रिद्धिमा आलिया को हीरे से जड़ा एक महंगा ब्रेसलेट भी गिफ्ट कर चुकी हैं।
 
कयास यह लगाए जा रहे हैं कि आलिया और रणबीर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारियां करते नजर आएंगे। आलिया ने नए साल का जश्न भी रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क में मनाया था। इस तस्वीर में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, ऋषि कपूर , नीतू कपूर, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर, उनके दामाद भरत साहनी और बेटी समारा भी मौजूद थी। वहीं नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस जश्न की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी।
 
खबरों की मानें आलिया रणबीर के परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए न्यूयॉर्क गई थीं। कहां जा रहा है कि आलिया और रणबीर के रिश्ते को आलिया के परिवार ने भी मंजूरी दे दी है। सूत्रों की मानें को रणबीर कपूर की बदन रिद्धिमा ने दोनों को सोने की एक अंगूठी गिफ्ट की है।
 
प्रियंका और निक की शादी के दौरान आलिया ने अपनी शादी को लेकर भी बेबाक अंदाज में जवाब दिया था आलिया से उनकी शादी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा था कि अगर लोग मेरी शादी का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें इसके लिए और ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। मुझे लगता है कि क्लाइमेक्स अच्छा होना चाहिए और हैप्पी एंडिंग होनी चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »