28 Mar 2024, 17:58:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम और जाहन्वी बीती रात मुंबई के सोहो हाउस के बाहर स्पॉट हुईं। दोनों बहनें एक साथ डिनर डेट पर पहुंची थी। हाल ही में अब दोनों की रेस्टोरेंट के बाहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस दौरान सोनम ब्लैक ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं और उन्होंने ड्रेस के साथ कर्लस किए हुए थे।
 
सोनम के लुक को देखकर आप उनसें अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।आॅल ब्लैक लुक के साथ उन्होंने चश्मा लगाया था जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। वहीं जाहन्वी ब्लू कलर की लॉन्ग ड्रेस पहने हुए खूबसूरत अंदाज में दिखीं। दोनों बहनों ने मीडिया कैमरा को मुस्कुराते हुए पोज दिए। सोनम जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ पिता अनिल कपूर अहम किरदार में दिखेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »