19 Apr 2024, 07:46:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

"गली बॉय" के मेकर्स ने अनोखे तरीके से की ट्रेलर रिलीज की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 12:28PM | Updated Date: Jan 10 2019 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।  फ़िल्म के निर्माता और मुख्य कलाकार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट में फ़िल्म का प्री-टीज़र रिलीज किया था जिसने फिल्म के प्रति दर्शकों को ओर जिज्ञासु कर दिया है। वीडियो में रणवीर सिंह अपने मोबाइल की तरफ़ देख कर ट्रेलर रिलीज की तैयारी कर रहे है। इसके अलावा, आलिया भट्ट अपनी खिड़की से बाहर झांक रही है और तभी ट्रेलर रिलीज का पॉप-अप नज़र आता है। बहुत प्रत्याशित फिल्म "गली बॉय" 9 जनवरी रिलीज होने के लिए तैयार है।
 
हाल ही में, बीते शुक्रवार टीज़र रिलीज के साथ फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की गई थी। "गली बॉय" के ट्रेलर रिलीज की घोषणा करते हुए, निर्माताओं ने "असली हिप हॉप" नामक एक रैप गीत ऑनलाइन रिलीज किया था। फिल्म में, रणवीर एक अंडरग्राउंड रैपर की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे और प्रसिद्ध बनने की यात्रा को वीडियो में दर्शाया गया है। दिलचस्प बात है कि इस रैप को रणवीर सिंह ने ही गाया है। वही, वीडियो को यूट्यूब पर बेहद कम समय में 14 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।
 
"गली बॉय" के चार रोमांचक पोस्टर रिलीज करने के बाद, अब फिल्म निर्माता आधिकारिक ट्रेलर के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार  है। "गली बॉय" के ट्रेलर की घोषणा करते हुए, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट द्वारा एक और रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गयी है।
 
रिलीज होने वाले ट्रेलर की घोषणा करते हुए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ट्वीट करते हुए लिखा,"GullyBoyTrailer out tomorrow. @ritesh_sid #ZoyaAkhtar @FarOutAkhtar #TigerBaby @RanveerOfficial @aliaa08 @ZeeMusicCompany" रणवीर सिंह फ़िल्म में धारावी की झोपड़ियों में रहने वाले शख़्स की भूमिका में नज़र आएंगे, जबकि आलिया भट्ट उनकी अपरंपरागत लव इंटरेस्ट के किरदार में दिखाई देंगी।
 
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2019 के बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा जो अगले साल 7 फरवरी से 17 फरवरी तक चलेगा। एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित "गुली बॉय" 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »