29 Mar 2024, 10:58:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई।  मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों अक्सर पार्टी सेलिब्रेट करते हुए दिख जाते हैं। यही नहीं पिछले दिनों संजय कपूर के घर हुई पार्टी में भी मलाइका और अर्जुन कपूर साथ दिखे थे। संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर भी किया था जिसके बाद माना जा रहा है कि कपूर परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। 

अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। पहले जहां दोनों एक साथ पब्लिकली आने में झिझकते थे तो वहीं अब एक साथ खुलेआम देखे जाते हैं। एक ओर जहां इनके रिश्ते की बात आगे बढ़ रही है वहीं ऐसा लग रहा है मलाइका की वजह से अर्जुन कपूर के पिता यानी बोनी कपूर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।   

अर्जुन कपूर ने पहले सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता को डेट किया। फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अर्जुन की नजदीकियां मलाइका अरोड़ा से बढ़ने लगीं। मलाइका उस वक्त अरबाज की पत्नी थीं। सलमान और अर्जुन के बीच दूरियां यहीं से बढ़नी शुरू हुईं। मलाइका और अरबाज के तलाक के बाद सलमान खान और अर्जुन कपूर की दुश्मनी भी खुलकर सामने आ गई।  सोनम कपूर की शादी में सलमान खान ने सरेआम अर्जुन कपूर को इग्नोर किया था।

इसके बाद इन अफवाहों को और बल मिला कि दोनों के बीच दोस्ती जैसा कुछ नहीं है। जिसके बाद अब लग रहा है सलमान खान अर्जुन कपूर से बदला लेने के मूड में हैं।   दरअसल, सलमान खान ने बोनी कपूर की दो फिल्मों से किनारा कर लिया है। इनमें वॉन्टेड 2 और नो एंट्री में एंट्री शामिल है। फिल्म छोड़ने की वजह सलमान ने नहीं बताई लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका की वजह से ही सलमान ने ये फिल्में छोड़ी हैं। गौरतलब है कि दोनों ही फिल्मों के पार्ट 1 में सलमान खान मुख्य भूमिका में थे और दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थीं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »