18 Apr 2024, 17:36:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा शेख किंग खान शाहरुख खान के साथ काम करती नजर आ सकती है। फातिमा शेख ने आमिर खान के साथ दंगल और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसी फिल्मों में काम किया है। चर्चा है कि आमिर के बाद  वह शाहरूख के साथ काम करती नजर आ सकती है। उन्हें अनुराग बसु की आने वाली फिल्म ‘सैल्यूट’ में साइन किया जा सकता है। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। मेकर्स अभी भी इस फिल्म के लिए लीड हीरोइन की तलाश कर रहे हैं।

हालांकि अभी भी ‘सैल्यूट’ के लिए फातिमा का नाम फाइनल नहीं है, लेकिन मेकर्स फातिमा की अब तक की परफॉर्मेंसेस को देखकर काफी प्रभावित हैं और इसीलिए फातिमा के शाहरुख के ऑपोजिट साइन किए जाने के ज्यादा चांस बन रहे हैं। फातिमा खुद भी शाहरुख के साथ काम करना चाहती हैं। एक साक्षात्कार में फातिमा ने कहा था कि फिल्म जगत में अगर वह किसी अभिनेता के भी आस-पास होने से नर्वस होती हैं, तो वह शाहरुख खान हैं।

बावजूद इसके फातिमा शाहरुख के साथ काम करने को बेताब हैं। ‘सैल्यूट’ की शूंटिग फरवरी से शुरू होगी। यह फिल्म अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक होगी। राकेश शर्मा पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री थे जिन्होंने साल 1984 में अंतरिक्ष में कदम रखा था।  राकेश शर्मा को इसके लिए अशोक चक्र से भी सम्मानित किया गया था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »