20 Apr 2024, 07:41:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं दोनों के रिश्ते को अब परिवार वालों ने हरी झंडी दे दी है। हालांकि एक इंटरव्यू में रणबीर ने कबूल भी किया कि हां वो रिलेशनशिप में हैं हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। हाल ही में अब आलिया ने भी अपने रिश्ते को लेकर मुहर लगा दी है। एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने बताया कि मुझे बिल्लियों से बहुत प्यार है और मैं खुद भी बिल्लियों की तरह ही हूं।
 
मैं हमेशा दिल से महसूस करती हूं और वही करती हूं जिस पर यकीन करती हूं। जब आलिया से रणबीर के साथ रिलेशन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपनी निजी जिंदगी पर पूरी ईमानदारी से फोकस करती हूं।मैं इस पर बोलना पसंद नहीं करती। इस तरह की बातों से मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन मुझे इस तरह निजी जिंदगी पर बात करना पसंद नहीं है क्योंकि इससे आपका ध्यान भटकता है। यह रिश्ता एक उपलब्धि की तरह नहीं है बल्कि जिंदगी का हिस्सा है।
 
लुक और फिल्म के अलावा आलिया रणबीर कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अब दोनों के रिश्ते को अब परिवार वालों ने हरी झंडी दे दी है। दरअसल, रणबीर ने आलिया को अपने कपूर फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर लिया है। जानकारी के मुताबिक इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रीमा जैन शामिल है। रणवीर द्वारा उठाए इस कदम के बाद तो ऐसा लग रहा है कि वो आलिया से बेहद मोहब्बत करते हैं। आलिया की फैमिली ग्रुप में एंट्री ये साफ इशारा कर रही है कि जल्द दोनों के रिश्ते को नया मुकाम मलने वाला है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »