28 Mar 2024, 17:07:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हनी सिंह के कमबैक गीत "मखना" की धूम, प्रशंसकों के बीच कर रहा है ट्रेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2018 1:15PM | Updated Date: Dec 31 2018 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।  यो यो हनी सिंह के प्रशंसक लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप पर संगीतकार के नवीनतम गाने पर वीडियो बनाकर प्यार की बौछार कर रहे है। मखना अपनी रिलीज के तुरंत बाद ही, बेहद कम समय में सुपर-डुपर हिट साबित हो रहा है। महज एक घंटे में 2 मिलियन बार देखे जाने वाला यो यो हनी सिंह के कमबैक गीत "मखना" ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यू हासिल करने वाला यह सबसे तेज गाना बन गया है। तो वही, सबसे तेज़ 5 लाख लाइक्स बटोरने वाला यह पहला भारतीय गीत है।
 
यह गीत यो यो हनी सिंह के प्रशंसकों के लिए ट्रीट की तरह है क्योंकि वे यो यो हनी सिंह का जादू अनुभव करने के लिए बेकरार थे और मखना उनकी उम्मीदों पर खरा उतरा है। यो यो हनी सिंह के प्रशंसक सोशल मीडिया पर अपने ही तरीके से "मखना" को रीक्रिएट कर के कई वीडियो पोस्ट कर रहे है जो संगीतकार के प्रति उनके प्यार की गवाही दे रहा है।
 
अपने कमबैक गीत मखना को प्रशंसकों से मिल रही प्रतिक्रिया से यो यो अभिभूत महसूस कर रहे है। यो यो हनी सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों के कुछ वीडियो पोस्ट किए और गाने को मिल रही स्नेहभरी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद किया है। राष्ट्र के पसंदीदा यो यो हनी सिंह के वापसी गीत के लिए देश भर के प्रशंसकों के बीच अपार प्रत्याशा थी। हालाँकि, अपने ब्रेक के दौरान, यो यो हनी सिंह ने लगभग दो दर्जन गानों पर काम किया था और उनमें से कुछ इस साल रिलीज़ भी हो चुके है। 
 
पिछले साल, यो यो हनी सिंह ने नए साल के मौके पर अपना गीत 'दिल चोरी' रिलीज किया था जो पसंदीदा पार्टी ट्रैक बन गया था। वही इस साल, मखना पार्टी गानों की पसंदीदा सूची में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है। यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत इंडस्ट्री पर अपनी गहरी छाप छोड़ दी है। संगीत की दुनिया के महारथी एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »