28 Mar 2024, 23:57:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने 21 साल बाद कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का कर्ज चुकाया है। शाहरुख की हाल में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' का गाना 'मेरा नाम तू..' काफी फेमस हो रहा है। इस गाने को कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है। एक समय रेमो डिसूजा, शाहरुख के गानों में बैकग्राउंड डांसर हुआ करते थे।
 
यह खुलासा खुद शाहरुख ने एक शो के दौरान किया। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन के लिए डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 4' पर पहुंचे थे। इस शो को रेमो डिसूजा जज कर रहे हैं। शाहरुख ने एक पुरानी तस्वीर दिखाते हुए बताया, 'रेमो 21 साल पहले फिल्म 'परदेस' के गाने 'जरा तस्वीर से तू निकल के सामने आ…' में मेरे साथ बैकग्राउंड डांसर थे।
 
तब मैं इनका नाम भी नहीं जानता था। तब कोई भी नहीं जानता था कि यह लड़का एक दिन इस मुकाम पर पहुंचेगा, जहां वह आज है। रेमो ने इतनी कामयाबी इसलिए पाई, क्योंकि उन्हें अपनी कला और पेशन पर भरोसा था। यदि आप कड़ी मेहनत करेंगे, तो आप भी उनकी तरह बन सकते हैं।
 
इसके बाद शाहरुख ने रेमो से उनका बैकग्राउंड डांसर बनने की इच्छा जताई। शाहरुख की जिद के बाद रेमो और शाहरुख ने फिल्म 'जीरो' के गाने 'इश्कबाजी' पर डांस किया। खास बात यह रही कि इस गाने में शाहरुख उनके बैकग्राउंड डांसर बने।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »