18 Apr 2024, 21:37:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बीते दिन आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक ने क्रिसमस डे एंजॉय किया। वहीं बीते दिन सलमान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने आहिल की तरफ से क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में सलमान से लेकर सोहेल तक ने खुब मस्ती की। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वैसे एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें सलमान, सोहेल और अरबाज खान तीनों एक गाने की धुन पर झूमते हुए नजर आ रहे है।
 
दरअसल सलमान खान के स्टाइलिस एशेले रेबेलो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है। बता दें खान भाईयों के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे है। घंटों पहले सामने आए इस वीडियो पर फैंस कमेंट्स की बरसात करने में लगे हुए है।सलमान जल्द ही अली अब्बास जफर की नई फिल्म 'भारत' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली है। इसके अलावा इस फिल्म में दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, तब्बू और आसिफ शेख नजर आएंगे है। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »