29 Mar 2024, 11:10:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

कलाकार : शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ, मोहम्मद ज़ीशान

निर्देशक : आनंद एल राय
 
कहानी
 
जीरो की कहानी शुरू होती है मेरठ के 38 साल के बऊआ सिंह (शाहरुख खान) से। जिसकी छोटी हाइट के कारण शादी नहीं हो पाती है। इसके बाद फिल्म फ्लैशबैक में चली जाती है। बऊआ एक मैरिज ब्यूरो के जरिये आफिया भिंडर (अनुष्का शर्मा) नाम के एक साइंटिस्ट से मिलता है जो सेरेब्रल पाल्सी बीमारी से पीड़ित है।
 
आफिया जीरो ग्रेविटी पर रिसर्च करती है। इसके अलावा मार्स के लिए एक एक्सपीडिशन तैयार कर रही है। बऊआ उससे मिलता है और प्यार का एक छलावा करता है। मगर आफिया उसके घर पहुंच जाती है और उससे शादी करना चाहती है। बौआ के पेरेंट्स शादी फिक्स कर देते हैं। मगर बौआ शादी के मंडप से भाग जाता है।
 
कहानी की दूसरी तरफ बऊआ एक्ट्रेस बबीता कुमारी (कटरीना कैफ) का बड़ा फैन है। एक रात शराब के नशे में धुत बबिता, बौआ को एक किस कर देती है। शादी के दिन बऊआ जैसे ही घोड़े पर सवार होता है तब उसे एक डांस कॉन्टेस्ट के जरिए बऊआ को बबीता कुमारी के साथ एक शाम गुजारने का मौका मिलता है। लेकिन, बऊआ  और बबिता को अपनी अपनी मंजिल मिलती है तो वहां से उलटी गिनती शुरू हो जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »