20 Apr 2024, 13:41:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

न्यूयॉर्क में प्रियंका का दिखा ग्लैमरस लुक, तस्वीरें आईं सामने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2018 10:00AM | Updated Date: Dec 20 2018 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा निक जोनस संग शादी रचाने के बाद काम पर वापिस लौट आई है। हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आई है। प्रियंका की ये तस्वीरें न्यूयॉर्क की है। इनमें वह बेहद ही ग्लैमरस लग रही है। इस दौरान पीसी ने व्हाइट पैंट संग व्हाइट टॉप वियर किया हुआ है। वहीं इसी के उपर उन्होंने लाइट ग्रीन कलर की जैकेट पहनी हुई है। साथ में व्हाइट शूज और ब्लैक गॉग्लस उनके लुक को चार चांद लगा रही है। इस समय उनकी पेट डायना भी उनके साथ है।

तस्वीरों में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में निक भी यूएस के लिए रवाना हुए थे। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने आदित्य बिरला अवॉर्ड्स में अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का ये पहला स्टेज परफॉर्मेंस था। परफॉर्मेंस के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पिंगा, तूने मारी एंट्री, देसी गर्ल और राम चाहे लीला जैसे कई हिट गानों पर डांस किया। इस दौरान प्रियंका ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।

प्रियंका इन दिनों द स्काई इज पिंक की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि शादी की वजह से उन्होंने शूटिंग से किनारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में प्रियंका वापस भारत लौटेंगी और काम में जुट जाएंगी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर अहम किरदार में नजर आएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »