मुंबई। नेहा धूपिया और अंगद बेदी की नन्हीं परी अब एक महीने की हो गई है। नेहा और अंगद के घर 18 नवंबर को इस नन्हीं मेहमान का स्वागत किया गया था।
नेहा ने एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उनकी क्यूट बेटी मेहर धूपिया बेदी को देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा है कि, हमारी बेबी गर्ल खुशियां बांट रही है और एक महीने की होने के बाद किक मार रही है। हमारी लिटिल मेहर को हैप्पी वन मंथ।