29 Mar 2024, 01:15:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। शादी के बाद कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर ने मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल को शादी पर खास तोहफा दिया। दरअसल, इस रॉयल शादी का एक वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें लता मंगेशकर गायत्री मंत्र पढ़ रही हैं और दूल्हा दुल्हन मंडप की और आते दिख रहे हैं। दरअसल, गायत्री मंत्र का जाप करने के लिए लता खुद वहां मौजूद नहीं थी पर उनकी आवाज में ये मंत्र रिकॉर्ड कर बजाया गया था। 
 
साल 2018 में गूगल पर सर्च की गई शादियों में टॉप
ईशा अंबानी की शादी इस साल गूंगल पर सबसे अधिक सर्च की गई शादियों में से एक है। यह शादी इस साल की सबसे एक्सप्रेंसिव और रॉयल शादी बताई जा रही है। बता दें कि, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी मुंबई में अंबानी निवास एंटीलिया में हुई थी। इसके खास अवसर के लिए पूरी इमारत को सजाया गया था। इस शादी में सिर्फ बिजनस वर्ल्ड से जुड़े दिग्गज ही नहीं बल्कि देश-दुनिया की पॉलिटिक्स से जुड़े नामी चेहरे और फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी शरीक हुए थे। 
 
रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की यह शादी भारत की आज तक की सबसे महंगी शादी है। यह भी कहा जा रहा है कि यह 37 साल में हुई दूसरी सबसे महंगी शादी है। पहले नंबर पर अभी भी ब्रिटिश रॉयल फैमिली के प्रिंस चार्ल्स और स्व. प्रिंसेस डायना की शादी है जो साल 1981 में हुई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »