29 Mar 2024, 00:57:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अकेले ही शपथ लेंगे कमलनाथ - बाद में होगा मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2018 11:43AM | Updated Date: Dec 16 2018 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री कमलनाथ अकेले सोमवार 17 दिसंबर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। प्रदेश में 15 साल बाद बनने जा रही कांग्रेस की सरकार में फिलहाल मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जाएगी जबकि मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण बाद में होगा। 
 
बता दें कि राजस्थान में भी अशोक गहलोत 17 दिसंबर को ही शपथ लेंगे। कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि मैं अकेले शपथ लूंगा। जम्बूरी मैदान में शपथ ग्रहण का भव्य समारोह आयोजित करने की तैयारियां की जा रही हैं। मालूम हो कि कमलनाथ के पहले बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान ने भी इसी मैदान पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कांग्रेस ने इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह शहर के मध्य में लाल परेड पुलिस ग्राउंड में करने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »