24 Apr 2024, 13:23:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : 100 पोलिंग बूथों पर वोटिंग मशीन खराब - अभी तक 21% से अधिक मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2018 10:31AM | Updated Date: Nov 29 2018 10:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज वोटिंग हो रही है। मसलन बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव हो रहा है। इस चुनाव के बीच से खबर यह आ रही है कि कम से कम 100 पोलिंग बूथ पर वोटिंग मशीन की खराबी के कारण चुनाव प्रक्रिया में व्यावधान पैदा हुआ है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही लोग वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। 
 
चुनाव आयोग ने कहा कि मध्य प्रदेश में 100 ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिलीं है। जिनमें से 70 मशीनों को बदल दिया गया है। कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग से ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत की है। भोपाल से प्राप्त खबर में बताया गया है कि ईवीएम की खराबी पर कांग्रेस ने धरना दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ईवीएम खराब होने से वक्त बर्बाद हुआ है। 
 
उज्जैन में दो जगह खराब ईवीएम मशीनों को बदला गया है। वहीं, अलीराजपुर में 11 वीवीपैट, बुरहानपुर में 5 वीवीपैट और 2 ईवीएम में खराबी आई है, जिन्हें बदल दिया गया है। इंदौर, ग्वालियर के अलावा छतरपुर, महाराजपुर, भिंड और राजगढ़ विधानसभा सीट पर ईवीएम खराब हुई हैं। ईवीएम में खराबी के कारण कई जगह मतदान रोकना पड़ा। खरगौन में 3 पोलिंग बूथों पर ईवीएम खराब होने की खबर है। 
ग्वालियर के डबरा में भी ईवीएम खराब हुई है। यहां 178 क्रमांक बूथ पर ईवीएम खराब हो गई जिसे बदलने का काम चल रहा है। बता दें कि मध्य प्रदेश में सुबह 11.45 बजे तक 21.67 फ़ीसदी मतदान हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »