25 Apr 2024, 13:05:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल : पति की मौत से दुखी गर्भवती पत्नी ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, जुड़वा बच्चों समेत मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2018 2:08PM | Updated Date: Nov 27 2018 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक गर्भवती महिला ने अपने पति की मौत की खबर सुनने के बाद एक बहुमंजिला इमारत से छलांग लगा दी, जिससे महिला और उसके गर्भ में पल रहे दो जुड़वा बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मूल रूप से बैतूल के रहने वाले मनोज गोहे और उनकी पत्नी गायत्री (38) कोलार क्षेत्र के सांईनाथ अपार्टमेन्ट में किराए के मकान में रहते थे। मनोज पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनोज की कल हुई मौत की सूचना मिलने के बाद गायत्री ने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
 
महिला आठ माह के गर्भ से थी जिसके कारण उसका पेट फट गया। खून से लथपथ महिला और दोनों नवजात को अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों नवजात कुछ देर जिंदा रहने के बाद दम तोड़ दिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »