25 Apr 2024, 14:14:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ का वीडियो वायरल - 90% मुस्लिम वोट नहीं मिले तो होगा नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2018 12:59PM | Updated Date: Nov 22 2018 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। विधानसभा चुनाव के ऐन पहले कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के एक और वायरल वीडियो ने प्रदेश में नए विवाद को जन्म दे दिया है। वीडियो में कमलनाथ यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अगर समुदाय विशेष के 90 फीसदी वोट नहीं पड़े तो पार्टी को नुकसान होने वाला है। बुधवार को इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा ने चुनाव आयोग में मामले की शिकायत की है।
 
शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस संदेश के माध्यम से वैमनस्यता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस जातिवाद और धर्म का कार्ड खेल रही है। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि मुस्लिम वोटों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का बयान घोर आपत्तिजनक है और इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वे प्रदेश को हिंसा में झोंकना चाहते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »