24 Apr 2024, 05:32:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की तीसरी सूची जारी- इन्हें मिला टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2018 12:00PM | Updated Date: Nov 6 2018 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 13 नामों का ऐलान किया गया है। इसमें हाटपिपलिया से मनोज चौधरी और भोपाल मध्य से आरिफ मसूद को टिकट दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, उसमें 16 नामों की घोषणा की गई थी। पहली सूची के 155 उम्मीदवारों को मिलाकर कांग्रेस ने अपने कुल 184  प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 
 
इन्हें मिला टिकट
भोपाल मध्य - आरिफ मसूद
हाटपिपलिया - मनोज चौधरी
बमोरी - महेंद्र सिंह सिसौदिया
अशोकनगर - जय पाल सिंह
मैहर - श्रीकांत चतुर्वेदी
रामपुर - बघेलान रमाशंकर पयासी
मनगांव - बबिता साकेत
मानपुर - तिलक राज सिंह
पनागर - सम्मति प्रकाश सैनी
चुरई - सुजीत चौधरी
छिंदवाड़ा - दीपक सक्सेना
पांढुर्ना - निलेश उइके
 
देर रात तक चली कवायद
कांग्रेस की तीसरी सूची के लिए दिल्ली में सोमवार देर रात तक कवायद चली। इसमें 13 प्रत्याशियों के नाम तय किए गए।  सूची जारी होने के संबंध में पीसीसी को अलर्ट जारी किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »